8 फरवरी को पाटन में रहेगा वी वी आईपी , वीआईपी का जमावड़ा, मुख्यमंत्री के पुत्र बिट्टू की शादी समारोह में होंगे शामिल, तैयारी पूरी, जानिए कितने जोन, सेक्टर बनाये गए, कहा किसकी ड्यूटी लगाई गई, पुलिस विभाग की सुरक्षा रहेगी तगड़ी

पाटन। 8 फरवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की शादी के बाद आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया जा रहा। इसके लिए पिछले एक पखवाड़े से तैयारी शुरू है। पाटन को दुल्हन की तरह सजाया गया है। वही वीआईपी आगमन को।देखते हुवे पुलिस विभाग ने भी काफी तैयारी की है। सेक्टर व जोनवार ड्यूटी लगाई गई है। सभी स्टाल के लिए अलग अलग प्रभारी बनाये गए है। सभी क्षेत्र से आने वाले लोगो वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था अलग अलग दिशा में कई गई है। इसके अलावा मंच, वीआईपी एरिया, सहित भोजन व्य्वस्था में भी ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस विभाग द्वारा सूची जारी की गई जिसमें किनका किनका ड्यूटी कहा लगाई गई है उसकी पूरी जानकारी है।