दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की बैठक में वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और बोनस पर हुई चर्चा

दुर्ग। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों की वेतन वृद्धि, सेवा नियमितीकरण एवं बोनस से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। संगठन में अध्यक्ष डिकेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष रमाकांत साहू एवं ओमप्रकाश सिन्हा, सचिव शेषनारायण वर्मा एवं दिनेश वर्मा, सह-सचिव भेषज मिश्रा एवं देवेन्द्र कुमार वर्मा, तथा कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह कस्यप शामिल हैं।

वहीं कार्यकारिणी सदस्य टेकराम कुरें, ऋषभ शर्मा, प्रितेश वर्मा, डेकेश देवांगन, खोमन लाल साहू एवं किरण देशमुख सहित अन्य पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी ने बैठक से संबंधित जानकारी साझा की।

बैठक में कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को रखा। विशेष रूप से वेतन वृद्धि, सेवा नियमितीकरण और बोनस के मुद्दे पर चर्चा करते हुए आगे आवश्यक पहल किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया।

कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि बैठक में हुई चर्चा के आधार पर उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल होगी और वेतन वृद्धि, नियमितीकरण एवं बोनस से जुड़े विषयों पर जल्द उचित निर्णय लिया जाएगा।