दुर्ग । डीएमएफ दुर्ग के अंतर्गत संविदा भर्ती के माध्यम से लैब टेक्नीशियन पद हेतु दावा आपत्ती विवरण, निराकरण उपरांत सूची एवं चयन व प्रतिक्षा सूची जिले के वेबसाईट में अपलोड कर दी गई है। लैब टेक्नीशियन के रिक्त 17 पदो की पूर्ति जिले के हाट बाजार में कार्य करने हेतु प्रतिक्षा सूची के मेरीट अभ्यार्थियों का वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु 31 मार्च 2023 तक की स्वीकृति दी गई है। डी.एम.एफ. मद के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु लैब टेक्नीशियन पद की प्रतिक्षा सूची के मेरीट अभ्यार्थियों का संविदा नियुक्ति किये जाने हेतु 19 अक्टूबर 2022 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग के सभाकक्ष में दोपहर 12.00 से दस्तावेजों का सत्यापन एवं पदस्थापना के संबंध में काउंसलिंग किया जाएगा।

- October 14, 2022