दुर्ग । विकासखण्ड धमधा जिला दुर्ग में स्व. श्रीमति सरवती देवी बनारसीदास फरमानिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 634 छात्रों को किया गया निःशुल्क गर्म कपडे (स्वेटर) वितरण।सेमरिया संकुल के प्राथमिक शाला कोकड़ी, सेमरिया, पेंड्रीतराई एवम पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया , पेंड्रीतराई के 5 छात्रों को निशुल्क स्वेटर फरमानिया चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी आदरणीय श्री सुरेश फरमानिय के वितरण किया गया।संकुल समन्वयक सूर्यकांत हरदेल के मार्गदर्शन पर प्राथमिक शाला कोकड़ी के 68, प्राथमिक शाला सेमरिया के 205,प्राथमिक शाला पेंड्रीतराई के 82,पूर्व माध्यमिक शाला पेंड्रीतराई के 92 और पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया के 117 छात्रों को गर्म कपड़ा स्वेटर प्रदान किया गया। साथ ही प्राथमिक शाला खपरी के 70 बच्चो को भी गर्म कपड़ा वितरण किया गया। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शाला सेमरिया के रसोइयों और सभी शिक्षको को भी गर्म कपड़ा प्रदान किया गया।श्री फरमानियां जी को प्रत्येक शाला के द्वारा मोमेंटो स्प्रेम भेट किया गया,श्री फल और साल से सम्मानित किया गया,पौधा भेट करते हुए आभार व्यक्त किया गया।संकुल परिवार की ओर से फरमानीय जी धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधान पाठक दीप्ति किरण तिर्की ,प्रधान पाठक कुलवंतीन चेलक ,सावित्री महिलांग, कुलदीप देशमुख,आरती देवांगन, अनर्जित राय,संतोष कुमार मनहर,संतोष कुमार पात्रे,चंद्रकांत,नीलम शशि कुजूर,मिथलेश जायसवाल ,काशीनाथ सिंह, खिलेंद्र कुमार बघेल शिक्षको एवम संकुल समन्वयक सूर्यकांत हरदेल उपस्थित रहे।संकुल के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शालाओं में गर्म कपड़े निशुल्क प्रदान होने से सभी बच्चो और पालकों में बहुत उत्साह था, निश्चिंत ही इस प्रकार की गतिविधियों से छात्रों की उपस्तिथि में प्रभाव पड़ेगा ।







