तरीघाट में भी अग्निवीर जितेंद्र सिन्हा का जोशीला स्वागत, ट्रेनिंग कर गांव पहुंचा युवक


पाटन।।तरीघाट निवासी जितेंद्र सिन्हा पिता हेमंत सिन्हा अग्निवीर सेना में प्रशिक्षण के बाद अपने गांव पहुंचे तो परिवार वाले, सामाजिक पदाधिकारी एवं ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।जितेन्द्र सिन्हा गांव पहुंच कर मां महामाया देवी, माता बहादुर कलारिन, एवं शिव मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी चौंक में तोरन लाल सिन्हा जिला महामंत्री कलार समाज दुर्ग, गैंदलाल सिन्हा अध्यक्ष सिन्हा समाज तरीघाट, जीवन सिन्हा, रविकांत, गोकुल ,अमरनाथ,देवचरण,नरेश,भोजेन्द्र, मोहित,खोमलाल, ने स्वागत किया। चौंक से बाजे-गाजे के साथ भारत माता की जय छत्तीसगढ़ महतारी की जय के जयघोष के साथ घर लाया गया जहां सिन्हा जी की मां जयंती सिन्हा,भाई हिमांशु सिन्हा एवं परिवार के सदस्यों एवं मोहल्ला वासियों ने आरती उतार कर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया । इस अवसर पर जनपद सदस्य पाटन मीरा बाई सिन्हा,जयराम सिन्हा, चेला राम महतेश, चितरंजन साहु,एवं उनके मित्रगण उपस्थित थे ।