जलकर नहीं पटाने वाले के घरों का काटा जा रहा है नल कनेक्शन, दो दिन 8 कनेक्शन काटे गए, लगातार जारी रहेगा अभियान, नगर पंचायत पाटन का मामला


पाटन। नगर पंचायत क्षेत्र में रहने वाले लोगों के द्वारा समय पर जलकर नहीं पटाने  पर अब उनके घर में लगे नल कनेक्शन की तत्काल काटा जा रहा है। लगातार नगर पंचायत पाटन के मैदानी अपना यह कार्य कर रही है। पिछले दो दिन में 10 घरों का नल कनेक्शन काटे गए। आगे भी यह कार्य जारी रहेगा। अब नगर पंचायत के द्वारा शक्त कदम उठाए जाने के बाद जल कर नहीं जमा करने वाले नगर पंचायत पंचायत पहुंचकर जमा कर रहे है। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों जिनके घरों का नल कनेक्शन काटे गए उनमें वार्ड 2 में शत्रुघ्न चौहान, घनश्याम वर्मा, वीणा  चंद, वार्ड  9 में पोषण, गंगाराम, वार्ड 12 नवल पटेल, वार्ड 15 शोभा राम यादव, वार्ड 5 नोहर यादव, वार्ड 13 रामचंद निर्मलकर, वार्ड 3 लाल चंद देवांगन शामिल है।