गंगरेल बांध में पानी लबालब,80 प्रतिशत भर गया है बांध, 10 हजार क्यूसेक पानी आ रहा, महानदी में कभी भी छोड़ सकता है पानी

धमतरी। गंगरेल बांध के कैचमेंट एरिया में लगातार वर्षा होने से बांध में पानी तेजी से बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि कभी भी महानदी में गंगरेल बांध से पानी छोड़ा जा सकता है। इसके लिए जल प्रबंधन उपसंभाग गंगरेल ने कलेक्टर धमतरी व एसपी को पत्र लिखकर सूचित भी कर दिया है। बताया जा रहा है कि अभी गंगरेल बांध 80 प्रतिशत भर चुका है। वही 10 हजार क्यूसेक पानी आ रहा है। महानदी में कभी भी 10 हजार से 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा सकता है। नदी किनारे बसे ग्रामो में एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए है।

फाइल फोटो