बलराम यादव

पाटन-महाशिवरात्रि पर्व व आने वाले भीषण गर्मी को देखते हुए विकास खंड की लाइफलाइन कहे जाने वाली खारून नदी मे स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग व आग्रह से नदी तट पर बसे गांव वाले लोग निस्तारी कर पायेंगे इस उद्देश्य से गंगरेल डेम से नाले के माध्यम से नदी पर पानी छोड़ा गया था, परंतु स्टाप डेम के गेट सड़ जाने व लिकेज के कारण बेवजह व व्यर्थ ही बह गया,ज्ञात हो कि दो तीन साल से ग्रामीणो द्वारा जनप्रतिनिधियों व जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा रही थी, कि तरीघाट एनीकट सड़ चूका है जिसका रिपेयरिंग अत्यंत आवश्यक है, परंतु अधिकारी मौन साधे बैठे रहे,अब आने वाले समय महाशिवरात्रि पर्व व भीषण गर्मी का है नदी के पानी बह जाने से आम जनमानस को भारी तकलीफों का सामना करना पड़ेगा,
तरीघाट स्टाप डेम को असमाजिक तत्वों द्वारा बार बार खोलने की लागातार शिकायत
तरीघाट स्थित स्टाप डेम मे निस्तारी के लिए हमेशा पानी रखा जाता है, जिसको असमाजिक तत्वों द्वारा बिना कारणों के ही खोल दिया जाता है ,जिसकी शिकायत जलसंसाधन विभाग व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से की गई थी, परंतु शिकायत के बाद कोई कार्यवाही नहीं,अधिकारी डेम को देखने तक नहीं आयें
आने वाले समय भीषण गर्मी का ,पीने के पानी व निस्तारण मे भारी दिक्कत

तरीघाट स्टाप डेम मे लिकेज के चलते डेम मे भरे हुए पानी बेवजह बह गया, जिसमे आने वाले समय भीषण गर्मी का है,अब खारून नदी तट पर बसे गांव तरीघाट,केसरा, परसलुडीह(रायपुर जिला) सोनपुर, सिपकोना,मे भारी, समस्याएं उत्पन्न होगी

सचिव स्तर के अधिकारी ने निरीक्षण, परिणाम सिफर ही रहा
तरीघाट के ग्रामीणो ने मिट्टी कटाव व स्टाप डेम के सबंधित शिकायत बड़े स्तर पर किया था, जिसमें जलसंसाधन विभाग के सचिव स्तर के अधिकारियों ने दौरा निरीक्षण भी किया और स्थानीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए, परंतु स्थानीय अधिकारी द्वारा चुप्पी साधे हुए हैं






