पंडरिया। नगर सहित क्षेत्र में सावन लगने के साथ ही बरसात हो रही है।करीब 12 दिन से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है।जिसके चलते नगर के हरिनाला में रविवार सुबह से बाढ़ आ जाने के कारण नगर से नेशनल हाइवे क्रमांक 130 A में पड़ने वाली हरिनाला में पुल के ऊपर बाढ़ का पानी आ गया।जिससे रविवार सुबह से शाम तक कवर्धा मार्ग पर लोग आने से बचते रहे।पुल के ऊपर करीब 1 से डेढ़ फिट तक पानी चल रहा था ,जिसके कारण बड़ी वाहन आसानी से निकलती रही तथा छोटी वाहन भी खतरा मोल लेकर वाहन निकालते रहे।

पिछले कई दिनों से पूरे दिन रुक-रुक कर बरसात जारी है।नाले में बाढ़ होने के कारण छोटी वाहन चालकों को कवर्धा जाने के लिए धोबघट्टी,कुंडा,घोघरा-पांडातराई सहित अन्य ग्रामीण रास्तों के सहारा लेना पड़ा। बरसात आगे भी जारी रहने पर बड़ी बाढ़ आने की संभावना बनी हुई है।

जलाशय छलकने से हल्की बारिश में बाढ़-लगातार बारिश से अब नगर से पांच किलोमीटर दूर स्थित क्रांति जलाशय पूरी तरह भर चुका है तथा जलाशय का पानी उलट से छलक रहा है।लगातार बारिश के कारण हरिनाला में पानी क्रांति जलाशय व खेतों के अतिरिक्त पानी आ रहा है। क्रांति जलाशय के भर जाने के कारण अब हल्की बरसात में भी नाले में बाढ़ की स्थिति बनेगी।बरसात होने पर कवर्धा मार्ग अवरुद्ध होते रहेगा।
स्वीकृति के बाद नहीं बना पुल–
हरिनाला में अब बाढ़ का सिलसिला प्रारम्भ हो गया है।नगर के हरिनाला इस वर्ष फिर लोगों का रास्ता रोकेगी।हरिनाला में पुल निर्माण स्वीकृति के बाद भी इस पुल नहीं बन पाया।उक्त स्थान पर 29 सितंबर 2023 में पुल निर्माण की स्वीकृति हुई थी, जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति 6 सितंबर 2023 को मिली थी।उक्त पुलिया के लिए 76.29 लाख की स्वीकृति मिली थी।
जिसके बाद शासकीय प्रक्रियाओं के चलते विधान सभा चुनाव आ गया।तत्पश्चात टेंडर लगा हुआ था। 4 जून को टेंडर खुलना था,किन्तु लोक सभा चुनाव के कारण प्रक्रिया रुक गई।इन प्रक्रियाओं के चलते राशि स्वीकृत होने के बाद भी हरिनाला पर पुल का निर्माण नहीं हो सका।लोगों व राहगीरों को इस वर्ष फिर बाढ़ के समस्या का सामना करना पड़ेगा।
