30 अप्रैल को पाटन नगर में जल सप्लाई रहेगी बंद


पाटन नगर के निवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है कि 30 अप्रैल को नगर के सभी वार्डों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। यह निर्णय पानी की टंकी की साफ-सफाई के चलते लिया गया है।
नगर प्रशासन द्वारा बताया गया है कि टंकी की सफाई कार्य के दौरान नलों से पानी की आपूर्ति नहीं की जाएगी। इसलिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे पहले से ही पानी का आवश्यक भंडारण कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि सफाई कार्य पूरा होते ही पानी की सप्लाई पुनः सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।