पीएम आवास हितग्राहियों में खुशी की लहर, भूमिपूजन कर निर्माण की शुरुआत तो कही पर गृह प्रवेश पूजा कराई जा रही


पाटन


सुश्री ऋचा प्रकाश चैधरी, कलेक्टर दुर्ग के निर्देशअनुसार बजरंग कुमार दुबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पंचायतों में चल रहे कार्यों का ग्राम सांतरा, छाटा, गोंडपेंड्री में निरीक्षण कर आवास को पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गए।


ग्राम सांतरा में हितग्राही जागेश्वर/गूहा राम के आवास का भूमि पूजन करवाए, अनुज बघेल/ रंजीत , पांच राम बघेल/गैंडलाल,सतबाई/सुखी लिंटेल लेवल का निरीक्षण कर आवास को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए, हितग्राही सुखदेव/बंसी आवास अप्रारंभ कार्य को दो दिवस में प्रारंभ करने हेतु निर्देश दिए , रोजगार सहायक को समय में मस्टरोल जारी करवा कर 90 दिवस का भुगतान करने एवम आवास मित्र, तकनीकी सहायक को आवश्यक निर्देश दिए।

इसी प्रकार ग्राम छाटा में
जीवन लाल/धोराजी के आवास का भूमि पूजन, पन्नालाल/गुलाब चंद के आवास का लोकार्पण करवाया गया, ग्राम गोंडपेंड्री में हितग्राही कुमारी बाई के आवास का लोकार्पण किया गया। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा, आवास कॉर्डिनेटर जिला पंचायत, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, तकनीकी सहायक, आवास मित्र, रोजगार सहायक, सरपंच, सचिव उपस्थित थे।