बेहतर समाज के लिए हम सबको आगे आना होगा – प्रेमचंद पटेल

रायपुर।छ.ग.मरार पटेल महासंघ की वर्तमान कार्यकारिणी की प्रथम बैठक 26 मई 2024 दिन रविवार को पटेल विद्या मंदिर सभागार महामाई पारा रायपुर मे आयोजित की गई थी | मरार पटेल महासंघ के संरक्षक एवं कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा – बेहतर समाज के लिए हम सबको गंभीरता से सोचना होगा और आगे आना होगा | सिर्फ बातें नहीं बल्कि काम करने की जरुरत है | तभी हम विकसित समाज की परिकल्पना कर सकते हैं | महासंघ के अध्यक्ष बरत राम पटेल ने अपने अध्यक्क्षीय उद्बोधन में समाज के लोगों में एकजुटता, त्याग और समर्पण की भावना पैदा करने पर जोर दिए ताकि हर असंभव कार्य को संभव किया जा सके |

बच्चों को कैरियर मार्गदर्शन देने के लिए समाज के कर्मचारियों का आह्वान किए | संयोजक राजेन्द्र नायक पटेल ने सामाजिक कुरीतियों को मिटाने और सभी पदाधिकारियों को समाज विकास में सक्रिय भूमिका निभाने और समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने पर बल दिए |

महासचिव प्रेमलाल पटेल, कोषाध्यक्ष गीता राम पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष आत्मनारायण पटेल, सुरेन्द्र पटेल, उपाध्यक्ष तेजराम पटेल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती रानी पटेल, श्रीमती टिकेश्वरी पटेल, प्रदेश प्रवक्ता लोचन पटेल, प्रमुख सलाहकार ब्रम्हदेव पटेल सहित सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने समाज हित में अपने विचार व्यक्त किए | विधायक प्रेमचंद पटेल ने कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ भी दिलाया | बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा उपरांत समाज विकास से सम्बंधित अनेक प्रस्ताव पारित किया गया |

इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक अमर सिंह पटेल, दुर्गा प्रसाद पटेल, सचिव द्वय पतिराम पटेल, लिलार सिंह पटेल, उप कोषाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, परमानंद पटेल, अंकेक्षक बिंदुराम पटेल, भागचंद पटेल, संगठन सचिव कुंजराम पटेल, प्रचार सचिव संजय पटेल, कार्यकारिणी सदस्य पिनेश पटेल, सिया राम पटेल, शिवनारायण पटेल, होरीलाल पटेल, विशेष आमंत्रित सदस्य हेमलाल पटेल, फिरंगी पटेल, कांति कुमार पटेल, कर्मचारी प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पटेल, डेहर पटेल, राजनीतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष यज्ञदेव पटेल, नामदेव पटेल, उत्तम पटेल, डां टिकेचन्द्र पटेल, चेतेश्वर पटेल, राम खिलावन पटेल, कोमल पाटिल, जोहित पटेल, जगदीश चौधरी, अनिल कुमार पटेल, श्याम लाल पटेल, डा. टिकेन्द्र पटेल आदि उपश्थित थे | सभा का संचालन सचिव पतिराम पटेल तथा आभार प्रदर्शन संरक्षक अमरसिंह पटेल ने किया |