प्रदेश में मास्क पहनना फिर हुआ अनिवार्य, सभी जिला कलेक्टरों को जारी हुआ आदेश

रायपुर । कोरोना संक्रमण के फैलने की आशंका को देखते हुए राज्य शासन ने मास्क का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को आदेश जारी किया है। इसमें सार्वजनिक स्थान, कार्यालय, अस्पताल, संस्थान या फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। वहीं हर व्यक्ति को शारीरिक दूरी का भी पालन करना होगा। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि प्रदेश में फिलहाल औसतन 4500 टेस्ट हो रहे हैं। एक दिन पहले मात्र 979 कोविड टेस्ट हुए थे।