पाटन।पाटन ब्लाक के ग्राम पंचायत ओदरागहन के गाँधी चौक कल 8 दिसम्बर दिन रविवार को भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन रखा गया है। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में दूर्ग लोकसभा के सासद विजय बघेल होंगे।
अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य श्रीमति हर्षा चंद्राकर करेगी। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू खेमलाल साहू व लोकमणी चन्द्राकर , राजेश चन्द्राकर सांसद प्रतिनिधि रवि सिन्हा जनपद सदस्य जन, पंचा, पाटन होंगे।जिन कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन होगा।उसमे प्रमुख रूप से
लोकार्पण – सामुदायिक भवन निर्माण, मुख्यमार्ग से वार्ड 1 सी. सी. रोड, गांधी चौक सीमेटरीकरण, भागी घर से हामेश घर तक सी. सी. रोड, इतवारी घर से शीतला तक सी.सी. रोड, वार्ड 12 सी.सी. रोड, मा. शाला मरम्मत, 3 आंगनबाडी जीर्णोध्दार, सेडीग्रेशन यार्ड निर्माण, सामुदायिक शौचालय निर्माण भूमिपूजन- समुह के लिये आजीविका शेड निर्माण, समुदाय के लिये खेल मैदान समतलीकरण, सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य शामिल है। यह जानकारी जिनेश जैन राजा सरपंच ओदरागहन(पाटन) ने दी है ।







