शादी का खुशियां मातम में बदली, भतीजे की बारात से वापस जा रहे चाचा सहित एक अन्य की मौत, बस और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत

धमधा। दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना 24 मार्च 2026 की शाम करीब 6:30 बजे हुई, जब ग्राम गिरहोला निवासी हरीश चंद्र यादव (48 वर्ष) और भोले यादव (35 वर्ष) अपने भतीजे की बारात से लौट रहे थे। उनकी मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार मिनी बस ने टक्कर मार दी।

थाना प्रभारी राम नारायण ध्रुव के अनुसार, यह भीषण दुर्घटना स्वामी आत्मानंद स्कूल और कलश मंदिर के बीच मुख्य मार्ग पर हुई। मृतक हरीश चंद्र यादव और भोले यादव अपनी पल्सर मोटरसाइकिल (CG 07 CX 7712) से बरहापुर से धमधा लौट रहे थे। इसी दौरान खैरागढ़ की ओर जा रही एक मिनी बस (CG 07 E 0669) ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।