वेटलिफ्टर खिलाड़ियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की मुलाकात, खेल सामग्री की मांग


पाटन।
पाटन क्षेत्र के वेटलिफ्टर खिलाड़ियों ने आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की और खेल सामग्री उपलब्ध कराने की मांग रखी।
खिलाड़ियों की बात को गंभीरता से लेते हुए भूपेश बघेल ने सहृदयता के साथ उनकी मांग स्वीकार की और संबंधित विभाग को तत्काल सूचित कर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
इस दौरान खिलाड़ियों ने पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके सहयोग को अपने खेल विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। मुलाकात के समय मार्गदर्शक के रूप में उमाशंकर निर्मलकर भी उपस्थित रहे।