पाटन। 24 वीं शालेय राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन पाटन में शनिवार की शुरू हुआ। इसका समापन 29 सितंबर को होगा। 28 सितंबर शनिवार सुबह 11:00 बजे से आडीटोरियम के प्रतियोगिता का शुरुआत अतिथियों ने किया। इससे पहले खेल ध्वजारोहण किया गया इसके बाद स्पर्धा में शामिल पांचों संभाग के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी है। इस प्रतियोगिता में अंदर 17 ओर अंडर 19 के पांच भाग के खिलाड़ी शामिल होंगे। बालक और बालिका दोनो वर्ग का लिए यह स्पर्धा आयोजित है।
उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल थे । अध्यक्षता – विधायक अहिवारा डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने किया। विशेष अतिथियों में भाजपा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, श्रीमती हर्षालोकमणी चन्द्राकर जिला पं. सदस्य दुर्ग, श्रीमती राम बाई सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, लोकमणी चन्द्राकर मण्डल अध्यक्ष उत्तर पाटन, लालेश्वर साहू मण्डल अध्यक्ष दक्षिण पाटन , नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले, भाजपा नेता सुरेंद्र वर्मा, नगर अध्यक्ष होरी लाल देवांगन, युवा मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा पोसूराम निर्मलकर थे। अतिथियों के स्वागत के बाद स्वागत भाषण डी ई ओ अरविंद मिश्रा ने दिया।

मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा की पाटन खेल में भी विषय पहचान बना रहा है। खेल जीवन में जरूरी है। खिलाड़ी हमेशा अनुसाशन में रहते है। खिलाड़ी लगी निराश और हताश नहीं होता। खेल में हार जीत लगा रहता है। हार से प्रेरणा मिलता है ओर जीत से उत्साह मिलता है। पाटन राजनीतिक रूप से जागरूक तो है लेकिन अब खेल से भी पाटन का राम रोशन हो रहा है। उन्होंने पाटन के बच्चो के साथ साथ अन्य संभाग से आए बच्चो की सराहना किया।
अध्यक्षीय संबोधन देते हुए विधायक डोमन लाल कोसेवाड़ा ने कहा की बच्चे सपना देखे और उस सपना को पूरा करने कड़ी मेहनत करे। भारत की विकसित भारत के रूप में हम देखना चाहते है। खेल के क्षेत्र में भी आज भारत विश्व पटल पर काफी आगे आया है। भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा की भारत 2047 तक विकसित नंबर एक पर रहे। इसके अलावा भारत को विश्व गुरु बनाना हैं। इसके लिए खेल का दिशा में भी भारत विश्व अपना परचम लहरा रहा है। अतिथियों का स्वागत आयोजको ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम का संचालन नरोत्तम साहू ने तथा आभार व्यक्त बी ई ओ प्रदीप महिलांगे ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीईओ अरविंद मिश्रा, एसडीएम लवकेश ध्रुव, बी इ ओ प्रदीप महिलागे, दामोदर चक्रधारी, पी देवदास, जयंत वर्मा, ललित साहू, सौरभ मरावे, सलभ कीर्तन, संतोष शर्मा, नीरज सिन्हा, जे एल वर्मा, यतीश साहू, होरी लाल देवांगन, पोसू राम निर्मालकर, एडिशनल बी ई ओ अमित शुक्लापूर्व सरपंच श्यामा साहू, केवल देवांगन, बाबा वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
पांच संभाग के खिलाड़ी दिखा रहे है दमखम
पाटन में आयोजित इस राज्य स्तरीय भारततोलन स्पर्धा में प्रदेश के पांच सभा के करीब 200 खिलाड़ी शामिल होंगे। स्पर्धा में बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, बस्तर, सरगुजा संभाग के खिलाड़ी शामिल होंगे। उनके साथ इनके आफिसिस्याल को टीम भी शामिल हो रहे हैं
समापन में नवाजे जाएंगे विजेता खिलाड़ी
प्रतियोगिता का पुरस्कार एवं समापन समारोह 30 सितंबर सोमवार को सुबह 11:00 बजे से स्थानः रेस्ट हाऊस के पीछे खेल मैदान में होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललित चन्द्राकर विधायक – दुर्ग ग्रामीण उपाध्यक्ष छ.ग. राज्य ग्रामीण एवम अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण होंगे।
अध्यक्षता गजेन्द्र यादव विधायक – दुर्ग शहर करेंगे। विशिष्ट अतिथि श्रीमती हर्षालोकमणी चन्द्राकर जिला पं. सदस्य दुर्ग, श्रीमती राम बाई सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, खेमलाल साहू मण्डल अध्यक्ष मध्य पाटन, लोकमणी चन्द्राकर मण्डल अध्यक्ष उत्तर पाटन, लालेश्वर साहू मण्डल अध्यक्ष दक्षिण पाटन , भाजपा नेता सुरेंद्र साहू, होंगे। खेल प्रभारी पोखन साहू ने बताया की यह आयोजन जिला प्रशासन व शालेय शिक्षा विभाग दुर्ग द्वारा किया जा रहा है।