पाटन। विकास खंड के ग्राम कापसी में आज एक सुने मकान में आग लग गई। आग लगने के बाद स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक दो कमरे का मकान में गांव के ही नेमन सोनवानी पिता मन्नू सोनवानी अकेला रहते है। शाम को वे पूजा स्थान पर दीपक जलाकर बाहर गांव में ही टहलने चला गया। वापस जब आया तो देखा तो उनके घर से आग की लपटे निकल रहा था। आगजनी को देख पूरा गांव आग बुझाने सामने आया। फायर बिग्रेड को भी सूचना दी गई है। अम्लेश्वर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।







