इस कृषक में क्या बात है, सोरम समिति के अध्यक्ष ने किया सम्मान, जानिए इस कृषक की खासियत


पाटन। सेवा सहकारी समिति मर्यादित सोरम के कृषक  दल्लू साहू ग्राम सोरम का सम्मान  समिति के प्राधिकृत अधिकारी  संतोष कुमार वर्मा के द्वारा किया गया । उक्त कृषक के द्वारा प्रति वर्ष धान खरीदी के दौरान साफ सुथरा fAQ क्वालिटी का धान विक्रय किया जाता है, जैसे अपने खाने के लिए धान साफ कर रखते है, उसी प्रकार का धान समिति में विक्रय हेतु कृषक द्वारा प्रति वर्ष लाया जाता है। उक्त कृषक समिति से ऋण लेकर समय पर अदा करते आ रहा है, अभी तक एक भी वर्ष डिफाल्टर नहीं हुआ है। ऐसे कृषक का सम्मान जरूरी था । अतः आज दिनांक 18/11/2022 को समिति के सम्मानित कृषकों के उपस्थिति में समिति के प्राधिकृत अधिकारी श्री संतोष कुमार वर्मा के द्वारा फुल माला पहनाकर एवं 1100/- रूपये सम्मान स्वरूप प्रदान कर सम्मान किया गया । उक्त अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष  मोहित साहू, पूर्व सदस्य अजय शर्मा बद्री यादव, महेश वर्मा , रेख राम साहू समिति प्रबंधक समिति कर्मचारी एवं धान विक्रय हेतु आए हुवे कृषक सम्मिलित हुवे ।

सोरम में उपस्थित अध्यक्ष संतोष वर्मा वा अन्य कृषक