कल्याणी साहू
पाटन। जामगांव आर के सेवा सहकारी समिति में महिला का बंद कमरे में मिलना, फिर उसी रात की सुबह समिति के चौकीदार का आत्महत्या करना कई संदेहों को जन्म देती है।

इसे लेकर भाजपा महिला मोर्चा दक्षिण पाटन मंडल के अध्यक्ष शेलिंद्री मंडावी महिकाओंके साथ थाना पहुंचकर इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग किया है। उन्होंने कहा की जिस युवक के साथ उक्त महिला को रात को भेज दिया इस युवक की इस घटना में क्या भूमिका है इस पर भी पुलिस को जांच करनी चाहिए। भाजपा नेत्री शैलंद्री मंडावी ने सवाल किया है की पुलिस आधी रात को उस महिला को पुलिस कस्टडी में रखने की बजाय क्यों गांव के लड़के के साथ उस को सौंप दिया। पुलिस को इसका जवाब देना चाहिए।
गांव की महिलाएं उचित न्याय को लेकर और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर थाना पहुंची है।
उन्होंने बताया की पुलिस उस युवक का नाम बताने से क्यों कतरा रहे थे। जब ग्रामीणों का दबाव बना तब युवक का नाम रुपेश चंद्राकर जामगांव आर निवासी का खुलासा हुआ।।