सीजी मितान टेक न्यूज़
WhatsApp और Arattai दोनों ही ऐप अपनी-अपनी खूबियों के साथ यूजर्स को आकर्षित कर रहे हैं. एक ग्लोबल दिग्गज है तो दूसरा लोकल पावर. यहां हम दोनों मैसेजिंग एप के फीचर्स के बारे में बता रहे हैं.

भारत के डिजिटल मैसेजिंग मार्केट में अब दो बड़े नाम चर्चा में हैं पहला WhatsApp और दूसरा Arattai. Meta का WhatsApp जहां दुनियाभर में 3 अरब से ज्यादा यूजर्स के साथ अपनी पकड़ बनाए हुए है, वहीं Zoho का स्वदेशी ऐप Arattai भारत में धूम मचा रहा है और App Store की सोशल नेटवर्किंग कैटेगरी में नंबर वन पर पहुंच चुका है. इस ऐप को 3 दिन में 100 गुना से ज्यादा इंगेजमेंट मिली है. सवाल यह है कि फीचर्स, प्राइवेसी और बिजनेस टूल्स के मामले में कौन ज्यादा दमदार मैसेजिंग ऐप है?
WhatsApp बनाम Arattai
WhatsApp, Meta के अधीन आने वाला विश्वस्तरीय ऐप है जो एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और पावरफुल फीचर्स के लिए जाना जाता है. दूसरी ओर, Arattai Zoho द्वारा बनाया गया एक मेड-इन-इंडिया ऐप है, जिसका नाम तमिल शब्द “अरट्टै” यानी “कैजुअल चैट” से लिया गया है. इसे खासतौर पर भारत की “आत्मनिर्भर भारत” पहल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया और इसमें कई क्षेत्रीय भाषाओं का सपोर्ट है.
वाट्सएप के भारतीय विकल्प के रूप में लॉन्च हुआ जोहो का मैसेजिंग एप ‘अरट्टाई’ (Arattai) बीते सितंबर में सिर्फ तीन दिनों में 3.5 लाख से ज्यादा डाउनलोड पार कर गया। इसे सरकार के कई मंत्रियों ने भी सार्वजनिक रूप से सराहा लेकिन अब बड़ा सवाल यह है कि क्या अरट्टाई अपनी यह शुरुआती रफ्तार बरकरार रख पाएगा? और क्या ‘मेड इन इंडिया’ ब्रांडिंग इसके लिए वरदान बनेगी या दीवार?






