बलराम यादव
पाटन। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का आज अलग ही रूप देखने को मिला। उनके जन्म दिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक बड़ी सभा का आयोजन महुदा में किया था। जिसमे छग के नामचीन कलाकारों को बुलाया गया था। जब सीएम बघेल मंच पर आए तब गायक सुनील सोनी ने छत्तीसगढ़ के माटी दे जुड़े एक गीत गाया , गीत का बोल था ‘ माटी ल छोड़ झन जाना, , , इस गीत को सुनकर मुख्यमंत्री भूपेश भावुक हो गए। गीत की बोल सुनकर उसकी आंखें भर आईं। चश्मा निकालकर आंख पर दो आंख की आंसू पोछते नजर आए। आज पाटन की जनता ने पूरा प्यार अपने लाडले मुख्यमंत्री पर बरसाते दिखे।