अंडा।राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक), जिला दुर्ग द्वारा आयोजित श्रमिक सिपाही सम्मान समारोह का आयोजन चंदखुरी में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में श्रम कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष केशव बंटी हरमुख के मुख्य आतिथ्य ,राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष बेनूराम साहू के अध्यक्षता और राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव निकहत खान, दीपिका मनोज चंद्राकर जनपद सदस्य चंदखुरी, राजेन्द्र रजक सदस्य रजककार विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन,खिलेन्द्र निर्मलकर अध्यक्ष कृषि मंडी चंदखुरी ,शिवेश सिंह अधिवक्ता विधि विभाग महामंत्री कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ ,कार्यक्रम के संयोजक एवं महामंत्री जितेन्द्र यादव के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी से केशव हरमुख जी मजदूर का देश के विकास में योगदान को निरुपित करते हुए कहा कि मजदूर का जब दस बुन्द खून जलता है ।

तब एक बूंद पसीना बनता है और हरेक मजदूर हमेशा देश के विकास में हर दिन हजारों बूंद पसीना बहाता है। उन्होंने राज्य सरकार के द्वारा मजदूरों के हितों में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी।बेनूराम साहू ने श्रमसंघ की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रमिकों का नेतृत्व करने वाले हरेक व्यक्ति को सजग रहते हुए सरकार के हरेक योजनाओं का लाभ श्रमिकों को दिलाने व श्रमिकों की समस्याओं को उचित स्थान पर हमेशा रखने के प्रयास पर बल दिया। कार्यक्रम में दुर्ग जिला में संगठन का विस्तार करते हुए नोहर सिंह गजेन्द्र को कार्यकारी अध्यक्ष,पेनुक नेताम को उपाध्यक्ष और जितेन्द्र यादव, अतुल ताम्रकार को महामंत्री के रूप में नियुक्ति पत्र दिया गया।इस कार्यक्रम में पचास मजदूरों को फावड़ा,धमेला ,श्रीफल और सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मनोज चंद्राकर, कुमारी बारले,सुरेखा ढीमर, मनोज खुंटे, रुपेश गुप्ता, जितेन्द्र यादव सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों एवं विषेश रूप से मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन पीताम्बर कुमार साहू ने किया। कार्यक्रम के संयोजक एवं महामंत्री जितेन्द्र यादव ने आभार प्रकट किया गया।