सेलूद। उतई थाना के ग्राम मुड़पार में चुनावी चर्चा के दौरान दो पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई। इस दौरान गांव के दो लोगों ने मिलकर युवक की पिटाई कर दी। ईंट मारकर उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उतई पुलिस ने आरोपी भगवती देशलहरे एवं सूरज देशलहरे के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मुड़पार निवासी पूर्व सरपंच किशन लाल भारती ने पुलिस को बताया कि वह खेती-किसानी करता है। दोपहर करीब 2 बजे जयस्तंभ अमली पेड़ के पास बैठा था। उसी समय गांव का भगवती और सूरज दोनों आए और बोलने लगे कि हम लोग जिसे जिताएंगे, वही सरपंच बनेगा। इस पर उसने कहा कि जिसका सपोर्ट रहेगा, वह जीतेगा। उसके कहने से नहीं होगा। इतने में दोनों आवेश में आ गए। गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। कपड़े फाड़ दिए

