एसडीएम से समस्या का समाधान न होने पर किसान पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने, फसल को बचाने लगाई गुहार, खेतो में बिजली खंभा टावर लगाने के कार्य पर फसल कटाई तक रोक लगाने की मांग रखी

पाटन। असोगा तथा आसपास के दो तीन गांव से होकर हाई टेंशन तार गुजरने वाली है। इसके लिए पावर ग्रिड द्वारा बिजली तार खींचने बड़े बड़े टावर खड़े किए जा रहे है। लेकिन इससे किसानों के खेत के फसल को नुकसान पहुंच रहा है। फसल नष्ट हो रहा है। बताया जा रहा है की टावर खड़ी करने के बाद इसमें तार खींचने का काम शुरू किया है। खड़ी फसल पर ट्रेक्टर चलाया जा रहा है। इस समय फसल तैयार हो चुका होगा जिससे की फसल को और ज्यादा नुकसान होने का आशंका है।

प्रभावित किसानों ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधायक भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपकर फसल कटाई तक कार्य में रोक लगाने की मांग की है। किसानों ने अपनी समस्या से श्री बघेल को अवगत कराया। जिसके श्री बघेल ने तत्काल सबंधित अधिकारी से चर्चा किया। ज्ञापन में बताया गया है की ग्राम असोगा प.ह.नं. 41 तह. पाटन जिला दुर्ग छ.ग. के सीमा क्षेत्र में हाई टेंशन बिजली टावर खड़ा करने का कार्य में कार्य संचालित है । इसके लिए ठेकेदार द्वारा किसानों के खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

अभी तार को खींचने के लिए ट्रेक्टर का उपयोग कर रहे है। जिससे की किसानों के खेतों का फसल पूरी तरह से नष्ट होने लगा है। किसानों ने इस पर रोक लगाने की गुहार स्थानीय विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की है।किसानों की समस्या को देखते हुए श्री बघेल ने तत्काल सबंधित अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा किया। साथ की फसल की कटाई तक तार खींचने और खंभा लगाने के काम पर रोक लगाने के लिए बोला गया।

पूर्व में एसडीएम से भी मिले थे किसान
09 सितंबर 2024 को प्रभावित सभी किसानों के उपस्थिति में बैठक आयोजन किया गया। जिसमे सर्व सहमति से फसल नुकसान को रोकने हेतु फसल कटाई तक पावर ग्रिड के कार्य को रोकने हेतु समस्त किसानों एवं सरपंच ग्रा.प. असोगा एसडीएम से मांग की गई है। किसानों का कहना है की तत्काल निर्माण कार्य को फसल कटाई तक रोका जाए। पूर्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में समाजसेवी राजेंद्र बघेल के नेतृत्व में अरूण कश्यप, तुम्मान लाल, मुखन साहू, बाल मुकुंद, जगत पाल, अश्वनी साहू, नंदलाल, चंद्रशेखर, डोमन लाल, राम बाई सहित अन्य मौजूद रहे।

किसानों को जानबूझकर किया जा रहा परेशान
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों से चर्चा करने के बाद उन्होंने बताया की अगर किसानों की समस्या को दूर नही किया गया तो वे खुद किसानों के साथ खेतो में जायेंगे। उन्होंने कहा की भाजपा की सरकार किसानों को जानबूझकर परेशान कर रहे है।