दुकान के सामने गाली गलौच करने से मना किया तो युवक ने कर दी मां बेटे की डंडे से पिटाई, मामला दर्ज


बलराम यादव
अहिवारा।आवेदक  सूरज खुटेल  वार्ड क्र0 13 ग्राम बानबरद में रहता है तथा अपने घर के सामने किराना दुकान चलाता है।  एम काम की पढाई किया है। दिनांक 26.07.2024 को प्रतिदिन की तरह सूरज अपने दुकान में बैठकर समान बिक्री कर रहा था लगभग 9.10 बजे रात में गांव के विजेन्द्र गोयल नामक लडका आया तथा  दुकान के सामने गाली गलौच करने लगा।  जिसे सुनकर सूरज की मां अनुपा खुटेल ने यहां पर गाली गलौच मत करो तुम अपने घर जाओ कहकर समझाने लगी तो विजेन्द्र गोयल सूरज की मां अनुपा खुटेल को  गंदी गंदी गालिया देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए अपने घर से डंडा लेकर आया तथा सूरज की मां अनुपा खुटेल को मारपीट करने लगा । घटना को देखकर सूरज भी दुकान से निकलकर बीच बचाव किया तो उसे भी हाथ में रखे डंडा से मारपीट किया है । शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।