रायपुर।और स्व सहायता समूह से जुड़कर भी कार्य कर रही हूं।

तामासिवनी में ये हुई घोषणायें- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लोगों से बात करने के बाद ग्राम तामासिवनी में आयोजित भेंट-मुलाकात में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने ग्राम तामासिवनी में उप-स्वास्थ्य केंद्र हेतु नया भवन बनवाने, ग्राम पारागांव तथा चंपारण में उप-स्वास्थ्य केंद्र हेतु नया भवन बनवाने, ग्राम मिलाई में जिला सहकारी बैंक की शाखा की स्थापना करने, पटेवा से डोंगीतराई पिपरीद सोनसिल्ली मार्ग का चैड़ीकरण और मजबूतीकरण करने, भेलवाडीह-उपरवारा ग्रामीण मार्ग का चैड़ीकरण एवं मजबूतीकरण करने, ग्राम घोरमट्टी और तर्रा में पूर्व माध्यमिक शाला प्रारंभ करने, शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा की क्षमता 30 बिस्तर से बढ़ाकर 50 बिस्तर करने, ग्राम कुरु तथा ग्राम डोमा में नया उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने, ग्राम छटेरा (आरंग) में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, तामासिवनी में कॉलेज की स्थापना, गोबरा नवापारा मे मुक्तिधाम का निर्माण करने की घोषणा है।






