एल बी नगर तहसील में उप पंजीयक, स्टाम्प वेंडर एवं नोटिरी की नियुक्ति कब होगा विधायक जवाब दें – हेमलाल वर्मा,कांग्रेस सरकार के अंतिम बजट में एल बी नगर का जिक्र तक नहीं होना विधायक की निशक्रियता को दर्शाता है

केशव साहू,

एक तरफ कांग्रेस घोषणा पे घोषणा कर रहा है दूसरी तरफ उसे पुरा दिखाने के लिए आधा अधुरा पुरा करके छोड़ दिया है । डोंगरगांव विधानसभा के भाजपा किसान नेता हेमलाल वर्मा ने कांग्रेस से दो बार के क्षेत्रीय विधायक दलेश्वर साहु के ऊपर सीधा आरोप लगाते हुए कहा है कि एल बी नगर तहसील के लिए क्षेत्र के जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए आंदोलन के दबाव के चलते आनन फानन में तहसील कार्यालय तो शुरू कर दिया गया। लेकिन अभी तक उसके लिए पर्याप्त कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं किया गया है ,सिर्फ चार- पांच कामचलाऊ कर्मचारी अटैच करके आधा अधुरा काम कराया जा रहा है।

हेमलाल वर्मा ने कहा कि तहसील कार्यालय तब पूर्ण माना जाता है जब उसमें पुरा कर्मचारी हो ,उप पंजीयक, स्टांप वेंडर एवं नोटिरी की नियुक्ति हो। आज क्षेत्र की जनता इधर के हो रहे हैं ना उधर के तहसील में काम करना है तो उन्हें स्टांप पेपर लेने के लिए,नोटरी कराने के लिए,रजिस्ट्री कराने के लिए डोंगरगढ़ जाना पड़ता है।

तब वहां से वापस आकर तहसील से काम कराना पड़ता है। कर्मचारी की कमी , पटवारी एवं राजस्व निरीक्षकों की अनुपस्थिति को लेकर हमने कई बार अधिकारीयों से बात की, ज्ञापन सौंपा लेकिन हमें सिर्फ आश्वासन ही मिला। हेमलाल वर्मा ने कांग्रेस सरकार के अंतिम बजट में एल बी नगर के उप पंजीयक, स्टांप वेंडर, नोटिरी एवं कर्मचारी के नियुक्ति के लिए विधानसभा में सत्ता दल के क्षेत्रीय विधायक दलेश्वर साहु जी के द्वारा कोई पहल नहीं किया जाने को लेकर क्षेत्र की उपेक्षा बताया हैं। हेमलाल वर्मा ने कहा कि हम विधायक को चेतावनी देते हुए उनसे आग्रह पूर्वक निवेदन करते हैं कि कर्मचारियों की नियुक्ति,उप पंजीयक, नोटरी, स्टांप वेंडर की नियुक्ति कब तक होगा प्रेस विज्ञप्ति जारी करके जनता को बताएं नहीं तो, जिस तरह क्षेत्र की जनता एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय शुरू करने के लिए आंदोलन चक्काजाम किया था ठीक उसी प्रकार से इसके लिए भी भविष्य में आंदोलन चक्काजाम करेंगे ,जिसका संपूर्ण जिम्मेदार और कोई नहीं कांग्रेस सरकार और क्षेत्रीय विधायक दलेश्वर साहु होंगे।