पंडरिया।ब्लाक अंतर्गत कुकदुर थाना के मर्ग क्रमांक 39/2022 धारा 174 जाफौ की जांच पर वन विकास निगम कवर्धा परियोजना मंडल के अधिकारी डिप्टी रेंजर प्रवीण सिंह परिहार पिता स्व० खम्मनसिंह(42वर्ष),व डिप्टी रेंजर अनिल कुर्रे पिता मंगताराम कुर्रे हाल निवासी बैराग पारा पंडरिया के द्वारा मृतक बुधराम बैगा को कमराखोल जंगल में सागौन लकडी काटते समय पकड़े जाने पर कार्यवाही नहीं करने के बदले 50,000/ रूपये का मांग कर प्रताड़ित करने के कारण 10 व 11 सितंबर के दरम्यानी रात मृतक मुनमुना खार जंगल में कर्रा पेड़ के डंगाल में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया था। जिस पर कुकदूर थाना में अपराध क्रमांक 71/22 धारा 306, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियो का पता तलाश किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा उक्त मामले की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई।जिस पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया पंकज पटेल के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी कुकदुर निरीक्षक सावन सारथी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था। दौरान विवेचना के आरोपी गण वन विकास निगम कवर्धा परियोजना मंडल के अधिकारी डिप्टरी रेंजर प्रवीण सिंह परिहार पिता स्व० खम्मनसिंह उम्र 42 वर्ष व डिप्टी रेंजर अनिल कुर्रे पिता मंगताराम कुर्रे हाल निवासी बैराग पारा पंडरिया के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपियों को आज सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।

- September 27, 2022