दुर्ग। पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास के तहत नया सिम खरीदने पर फ्री रिचार्ज के नाम सिम जारी कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के विरुद्ध थाना उतई पुलिस द्वारा कार्यवाही किया गया है। दिनांक 09.04.2025 को प्रार्थी हिमांशु यादव पिता हरिकिशन यादव उम्र 22 वर्ष ग्राम खमहरिया थाना उतई जिला दुर्ग का थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 11.06.2024 को उसके गांव खमहरिया में शुभम निर्मलकर व्यक्ति द्वारा सिम बेचने आया था, प्रार्थी से आधार कार्ड, लाइव फोटो, बायोमेट्रिक थंब लेकर प्रार्थी के नाम पर नया सिम नंबर जारी किया गया था और कहां गया की ₹10 की सिम खरीदने पर 1 महीने का फ्री रिचार्ज मिलेगा। सिम बेचने वाले व्यक्ति शुभम निर्मलकर के द्वारा प्रार्थी को प्रोसेस पूरा नहीं हुआ है कहकर दोबारा लाइव फोटो, बायोमेट्रिक थंब, लिया गया प्रार्थी के नाम पर सिम नंबर 6232331824 जारी कर अन्य व्यक्ति को बेचकर धोखाधड़ी किया गया है रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण के आरोपी शुभम निर्मलकर का लगातार पता तलाश किया जा रहा था इसी दौरान दिनांक 24.11.2025 को आरोपी शुभम निर्मलकर की पता तलाश कर पूछताछ किया गया जिसके द्वारा बताया गया कि एयरटेल कंपनी में अपने नाम का दुकान होना बताकर लापू सिम नंबर 8817497452 लिया गया एवं उसी लापू सिम के माध्यम से अन्य व्यक्तियों को नया सिम खरीदने के नाम पर 1 महीने का फ्री रिचार्ज प्रलोभन देकर उन व्यक्तियों के नाम पर अलग से नया सिम जारी कर धोखाधड़ी कर सिम को अन्य व्यक्तियों को बेचकर अपना टारगेट पूरा कर तथा अधिक कमीशन कमाता था। प्रकरण में काले रंग का बायोमेट्रिक थंब मशीन जप्त एवं अपने दोनों मोबाइल को थाना कोतवाली में जप्त होना बताया कर प्रकरण में अन्य वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को दिनांक 24.11.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। आरोपी शुभम निर्मलकर के विरुद्ध थाना उतई के अलावा थाना नेवई में अपराध क्रमांक 79/2025 तथा थाना दुर्ग कोतवाली में अपराध क्रमांक 497/2024 दर्ज है। उक्त प्रकरण में निरीक्षक महेश ध्रुव, सउनि नरेन्द्र सोनी, आरक्षक महेश यादव, टिकेंद्र साहू, ध्रुव नारायण चंद्राकर, दिलीप सिदार की शामिल रहे।

अपराध क्रमांक – 128/2025
धारा – 419, 420, भादवि
42(3)(सी) टेली कम्युनिकेशन एक्ट
नाम पता आरोपी – शुभम निर्मलकर पिता संत राम निर्मलकर उम्र 27 वर्ष पता मकान नंबर 106, पाटणकर कॉलोनी, पोलसाय पारा, दुर्ग थाना दुर्ग कोतवाली जिला दुर्ग






