छग में कौन बनेगा मुख्यमंत्री, दिल्ली में हो रही है बैठक, रेणुका सिंह की नाम पर सहमति बनने की चर्चा


रायपुर। भाजपा छग में महिला विधायक रेणुका सिंह को सीएम बना सकती है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में चल रही तीन राज्यों के प्रभारी और भाजपा के वरिष्ट नेताओ की बैठक में रेणुका सिंह के नाम पर सहमति बन गई है। महज घोषणा होना ही शेष है। रेणुका सिंह आदिवासी वर्ग से है इस कारण भी उन्हें प्राथमिकता दिए जाने की चर्चा भी है। जानकारी के मुताबिक भाजपा का शीर्ष नेतृत्व आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आदिवासी समाज से  महिला सीएम बना सकती है।