बलराम यादव/9893363894
अहिवारा। अहिवारा क्षेत्र के आसपास के गांवों मुरूम का अवैध उत्खनन करने वाले काफी सक्रिय है। कुछ दिन पहले कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम धमधा ने कार्रवाई किया था। लेकिन अब कार्रवाई से बचने के लिए मुरूम खनन करने वाले अंधेरा का सहारा ले रहे है। जानकारी के मुताबिक जब सब सो जाता है तब मुरूम खनन करने वालो का जेसीबी और हाइवा निकलता है। और सुबह करीब 4 बजे तक बेधड़क मुरूम का खनन किया जाता है। आखिर क्यों इस पर शासन प्रशासन लगाम नहीं लगा पा रहा है यह भी चर्चा का विषय है।
मिली जानकारी के मुताबिक अहिवारा क्षेत्र के ग्राम बान बरत से थोड़ा आगे, अहेरी, मुड़पार, गिरहोला, बाग डूमर, चंडी भांठा, सहित अन्य गांवों में मुरूम की खुदाई किए जाने की खबर है। इनमे से कुछ स्थानों पर रात को मुरूम का खनन किया जाता है। सूत्रों की माने तो कुछ बड़े नेताओं से जुड़े लोग ही इस कार्य में ज्यादा रुचि ले रहे है। चर्चा तो यह भी है यही कारण है की इस पर शासन प्रशासन भी हाथ डालने में पीछे हो दे है। हालांकि एसडीएम धमधा ने कार्रवाई किया है। लेकिन अब दिन के बजाय रात में खुदाई शुरू कर दी है।

(टाइटल फोटो प्रतीकात्मक)






