पाटन विधानसभा के ग्राम पंचायत बेलौदी को किस लिए किया गया पुरस्कित आईए देखते है पूरी खबर

दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा के ग्राम पंचायत बेलौदी ने जिले में एक अलग पहचान बनाई है ।
ग्राम में प्लास्टिक कचरा एकीकृत करने का उल्लेखनीय कार्य किया है जिसके लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के हाथों बेलौदी सरपंच हुकुमचंद निषाद को सम्मान प्राप्त हुआ।

सरपंच हुकुमचंद निषाद ने इस
सफलता का कारण बताते हुए कहा कि इस सफलता के पीछे पूरे ग्रामीणों का हाथ है उनकी मदद से आज गांव पूरे जिले में सम्मान प्राप्त किया है ।ये हमारे लिए बहुत गौरव की बात है । बेलौदी गांव को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन करने उल्लेखनीय कार्य के लिए ग्राम पंचायत को सम्मान प्राप्त हुआ

सरपंच ने प्लास्टिक कचरा के लिए 350नग कूड़ादान वितरण किया ।
जिसका परिणाम आज ग्राम पंचायत बेलौदी को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले में सम्मान प्राप्त हुआ ।

इसके लिए ग्राम पंचायत के सरपंच हुकुमचंद निषाद ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।