पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट, छोटी बेटी की शादी नही होने से तनाव में था आरोपी, पुलिस जांच में जुटी


रायपुर । खरोरा थाना क्षेत्र के घेवरा गांव में दोहरा हत्या कांड सामने आया है। पति ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी।
बड़ी बेटी की शादी होने के बाद छोटी बेटी की शादी तय नहीं होने से नाराज होकर अपनी पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना सोमवार दोपहर की है। पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक आरोपित योगेश वर्मा को अपनी पत्नी जानकी और 19 साल की बेटी आरती की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार योगेश आदतन नशेड़ी और सनकी है। वह अपनी पत्नी पर शक करता था। आरोपित योगेश अपनी पत्नी के साथ आए दिन विवाद होता था। सोमवार को योगेश ने अपनी पत्नी पर आरती की शादी तय नहीं होने देने का कारण मानते हुए विवाद किया। पति, पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया। योगेश मारपीट करने लगा। इसी दौरान बीच करने आई बेटी आरती पहुंची तो योगेश ने घर में रखे कुल्हाड़ी से दोनों के ऊपर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपित वारदात के बाद भागने की फिराक में था तब तक ग्रामीणो ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

बेटियों की एक साथ करना चाहता था शादी

आरोपित योगेश अपनी बड़ी बेटी के साथ छोटी बेटी की शादी करने चाहता था। बड़ी बेटी की शादी तय होने के बाद उसकी तृतीया को शादी की। बेटी के विवाह होने के बाद छोटी बेटी की शादी नहीं होने से योगेश तनाव में रहता था। इस बात को लेकर योगेश का अपनी पत्नी के साथ विवाद होने लगा।