पत्नी की हत्या, फिर बोरी में भर दी लाश…घर चलने से मना करने पर पति ने की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई। महाराणा प्रताप चौक के पास सेक्टर-सात झोपड़पट्टी ससुराल में संजय गौड़ ने गुरुवार की रात पत्नी आरती गौड़ की गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश को बोरी में छिपा दिया। घटना के बाद आरोपित रातभर वहीं झोपड़ी में रहा और शुक्रवार की सुबह उठकर अपने घर रूआबांधा चला गया। वहां पर उसने अपने छोटे भाई को हत्या के बारे में जानकारी दी। इसके बाद ये मामला ने भिलाई नगर पुलिस तक पहुंचा और ने आरोपित को गिरफ्तार किया।

रूआबांधा कुंदरापारा शिव नगर निवासी आरोपित संजय गौड़ (36) ने गुरुवार रात करीब 11 बजे पत्नी आरती की गला घोंटकर हत्या कर दी।
आरती कुछ महीने से सेक्टर-सात झोपड़पट्टी स्थित मायके में रह रही थी।
रात को आरोपित ने पत्नी को अपने घर चलने के लिए बोला तो उसने इन्कार कर दिया। इस बात पर दोनों में विवाद हुआ। आरती रात में करीब 11 बजे घर के बाहर बाथरूम गई तो पति भी उसके पीछे पहुंचा और गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को एक बोरी में बाथरूम के पीछे छिपा दिया और कमरे में जाकर सो गया। सुबह उठकर अपने घर चला गया। आरती भी रोजाना सुबह काम पर चली जाती थी, इसलिए परिवार वालों को भी लगा कि वह काम पर गई है। पुलिस ने आरोपित संजय को हिरासत में लिया और उसकी निशानदेहीपर आरती की लाश को बरामद किया।

आरोपित चिकन दुकान में काम करता था। वहीं आरती लोगों के घर झाडू, बर्तन, पोंछा आदि का काम करती थी।