स्वतंत्रता दिवस के अवसर में दरबारमोखाली मंडल ने शहीद थानसिंह ठाकुर की धर्मपत्नी का किया सम्मान




नक्सली हमले में बीजापुर हेलीपेड में 22/05/2012 को वीरगति को प्राप्त हुए ग्राम गब्दी निवासी शहीद थान सिंह ठाकुर की पत्नी सरिता ध्रुव को 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के पावन बेला में दरबार मोख़ली मंडल की तरफ से युद्धवीर सम्मान से सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू,महामंत्री डॉ. सुरेश साहू, प्राधिकृत अध्यक्ष दानी राम वर्मा,विनोद सिंह राजपूत,सह मीडिया प्रभारी मुकुंद विश्वकर्मा, ग्राम पंचायत गब्दी सरपंच श्रीमति संगीता शर्मा, सांसद प्रतिनिधि छत्तर सिंह वर्मा, कार्यसमिति सदस्य होरी वर्मा,बूथ अध्यक्ष चंद्र शेखर कुंजाम सहित ग्रामीण उपस्थित थे।