वन्यजीव सप्ताह 2025 : वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर अनूप नायक, डॉ हिमांशु गुप्ता और डॉ दानेश सिन्हा के कैमरे की नजर से देखिए वन्यजीवों के तस्वीरों की प्रदर्शनी… 6 से 8 अक्टूबर तक नेहरुआर्ट गैलरी भिलाई में लगेगी प्रदर्शनी

भिलाई। वन्य जीव सप्ताह 2025 के अंतर्गत छायाकार अनूप नायक ( रेलवे चरोदा ) डॉ  हिमांशु गुप्ता (कैंसर स्पेसलिस्ट अम्बिकापुर)और डॉ दानेश सिन्हा ( असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर ,डोंगरगढ़)द्वारा खींचे गए वन्य जीव के छाया चित्रों के संग्रह की समूह प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

प्रदर्शनी का उद्घाटन दिनांक 6 अक्टूबर 2025 सोमवार समय संध्या 5:30 बजे स्थान नेहरु आर्ट गैलरी इंदिरा (प्लेस सिविक सेंटर) भिलाई में होगा।
इसके उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि मानस कुमार गुप्ता(मुख्य महाप्रबंधक योजनाएं, सेल भिलाई इस्पात संयंत्र) विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर यह फोटो प्रदर्शनी किया जा रहा है, इसका उद्देश्य लोगों में वन और वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है ताकि पेड़ो की अवैध कटाई और वन्यजीव का शिकार रोका सके।

यह फोटो प्रदर्शनी 6 से 8 अक्टूबर 2025 प्रतिदिन संध्या 5:30 से रात्रि 8:30 बजे तक प्रदर्शनी जारी रहेगी।