रायपुर।नंदनवन जंगल सफारी, नवा रायपुर में 2 से 8 अक्टूबर 2024 तक वन्यजीव सप्ताह 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष का थीम “सह-अस्तित्व के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण” है, जिसका उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें रंगोली प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान, पक्षी अवलोकन, वन्यजीव कहानियाँ, पैनल चर्चा, प्रकृति भ्रमण, मास्क निर्माण प्रतियोगिता और डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन शामिल हैं।
कार्यक्रमों की शुरुआत 2 अक्टूबर को कलिंगा विश्वविद्यालय, नवा रायपुर में रंगोली प्रतियोगिता और पैनल चर्चा के साथ होगी। 3 अक्टूबर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस कॉलेज, अभनपुर में स्वच्छता अभियान और जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। 4 अक्टूबर को हीरालाल काव्योपाध्याय शासकीय कॉलेज, अभनपुर में वन्यजीव संरक्षण कानूनों पर सेमिनार और क्विज प्रतियोगिता होगी।

5 अक्टूबर को श्री दवारा विश्वविद्यालय, अभनपुर में वन्यजीव कहानियाँ और संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।
6 अक्टूबर को IIIT, नवा रायपुर में नागरिक विज्ञान के माध्यम से संरक्षण और गोंड कला और गोदना काला पर कार्यशाला होगा।
7 अक्टूबर को नन्दनवन जंगल सफारी के प्रांगण में नेचर वाक सह बर्ड वाचिंग कराया जायेगा।
8 अक्टूबर को IHM उपरवारा में मास्क निर्माण प्रतियोगिता, डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन, नुक्कड़ नाटक तथा
समापन कार्यक्रम 8 अक्टूबर को ही अरन्य भवन ऑडिटोरियम में होगा,
यह आयोजन सभी छात्रों, स्वयंसेवकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसमें भाग लेने के लिए पंजीकरण लिंक https://forms.gle/MURj8drmbvctDApdA पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
जंगल सफारी के संचालक धम्मशील गणवीर ने इस वन्यजीव सप्ताह में अधिक से अधिक छात्रों, स्वयंसेवकों और प्रकृति प्रेमियों को जुड़ने की अपील की है।
इस सम्बन्ध में जानकारी के लिए चंद्रमणी साहू -8120855524 उपेंद्र -9893108393 पर कर सकते हैं।