नगरी, सिहावा,बेलरगांव

छत्तीसगढ़ में नगरी नगर पंचायत चुनाव 2025 की तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है। इस कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के तत्वावधान में नगरी के गोंडवाना भवन में भव्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की नगरी निकाय चुनाव के पर्यवेक्षक और कांग्रेस के युवा नेता आनंद पवार के मार्गदर्शन में की गई। इस बैठक में अध्यक्ष एवं पार्षद पद के दावेदार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एन.एस.यू.आई. के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में अध्यक्ष पद के लिए पेमन स्वर्णबेर, राघवेंद्र वर्मा, और अनवर राजा ने अपनी दावेदारी पेश की। पार्षद पद के लिए सभी वार्डों से सैकड़ों दावेदारों ने अपनी इच्छाशक्ति और कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा जताई। आनंद पवार ने सभी दावेदारों का स्वागत करते हुए उनके हौसले को बढ़ाया और साफ किया कि कांग्रेस इस चुनाव में एक मजबूत और संगठित रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी
आनंद पवार ने अपने संबोधन में कहा:
“हमारे सामने भाजपा की एक वर्ष की विफल सरकार और उसके झूठे वादों को जनता तक ले जाने का कार्य है। नगरी का इतिहास स्वतंत्रता सेनानियों का है, जिन्होंने न संसाधन देखा और न ही कोई डर। उन्होंने सिर्फ जनता और क्षेत्र के विकास की लड़ाई लड़ी। आज हमें भी उसी जज्बे और समर्पण के साथ बिना संसाधनों की परवाह किए, भाजपा के खोखले वादों और जनता के साथ किए गए छल को बेनकाब करना है।”
उन्होंने आगे कहा:
“यह चुनाव सिर्फ राजनीतिक लड़ाई नहीं है, बल्कि यह नगरी के विकास की दिशा तय करने वाली लड़ाई है। भाजपा की सरकार ने क्षेत्र में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बदहाल स्थिति को बढ़ावा दिया है। अब वक्त आ गया है कि कांग्रेस संगठन की ताकत, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के विश्वास के बल पर नगरी को एक नई दिशा दें। यह चुनाव हमारा स्वाभिमान है और हम सबको मिलकर इसे कांग्रेस के लिए जीतना है।
आनंद पवार ने सभी दावेदारों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की अपील करते हुए कहा:
“इस चुनाव में सफलता की कुंजी हमारे संगठन की मजबूती और हमारे जमीनी कार्यों में निहित है। हर घर तक हमारी बात पहुंचनी चाहिए। हमें लोगों को यह दिखाना होगा कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जो क्षेत्र के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। नगरी को नई पहचान दिलाने के लिए यह संघर्ष हर कार्यकर्ता का मिशन होना चाहिए।”
उन्होंने यह भी कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी एक व्यवस्थित और लोकतांत्रिक तरीके से प्रत्याशियों का चयन करेगी। हर वार्ड में सर्वेक्षण के आधार पर योग्य, जुझारू और जनता के बीच लोकप्रिय उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।
बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए:
विधायक अंबिका मरकाम ने कहा: “इस बार हम नगरी निकाय चुनाव को कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीतने जा रहे हैं। यह समय राजनीति से ऊपर उठकर कांग्रेस के आदर्शों और सिद्धांतों के लिए काम करने का है।”
पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने कहा: “प्रत्याशियों का चयन इस चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण है। हमें सत्ता पक्ष के झूठे प्रचार का जवाब मजबूत तैयारी और संगठित प्रयासों से देना होगा।”
पूर्व विधायक अशोक सोम ने बताया कि: “प्रत्याशियों का चयन पूरी तरह से पारदर्शी होगा। पर्यवेक्षक वार्डों में जाकर सर्वेक्षण करेंगे और जो जीतने की क्षमता रखते हैं, उन्हें ही टिकट मिलेगा।”
नए चेहरों का कांग्रेस में स्वागत
बैठक में कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कई प्रमुख व्यक्ति पार्टी में शामिल हुए। इनमें पूर्व पार्षद विक्की खनूजा, वार्ड क्रमांक 11 के भरेव देवांगन, और वार्ड क्रमांक 14 के वर्तमान पार्षद प्रकाश पुजारी शामिल हैं। आनंद पवार और वरिष्ठ नेताओं ने इन सभी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कांग्रेस का गमछा पहनाया और उनका सम्मान किया।
उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
बैठक में पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व विधायक अशोक सोम, जिला पंचायत सदस्य मीना बंजारे, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी धमतरी भानेद्र ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नगरी भूषण साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी ज्ञानचंद गोलछा, निकेश ठाकुर, कमलेश मिश्रा, और भारत निर्मलकर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस बैठक ने नगरी क्षेत्र में कांग्रेस के लिए एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया है। सभी कार्यकर्ताओं और दावेदारों ने एकजुट होकर कांग्रेस की जीत के लिए कड़ी मेहनत करने का संकल्प लिया।
आनंद पवार के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी नगरी नगर पंचायत चुनाव 2025 में एक संगठित, मजबूत और प्रभावशाली अभियान के साथ मैदान में उतर रही है। भाजपा की विफलताओं और झूठे वादों को उजागर करते हुए कांग्रेस क्षेत्र के विकास और जनता के विश्वास के दम पर ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है।






