पाटन। पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर भरोसे का सम्मेलन की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान विश्राम गृह के सभा हाल में कुछ प्रमुख कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। इसमें ग्राम पंचायत सेलुद के भी कुछ कार्यकर्ता अपने मुखिया से मिला। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक कार्यकर्ता ने आखिर मांग कर लिया की सेलुद को नगर पंचायत का दर्ज कब तक मिल जाएगा। जिसके जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहले तो मुस्कुराए फिर इसके बाद कहा को फिर हाल अभी नगर पंचायत बनाने का कोई विषय ही नही है। इसके साथ ही सेलूद ने नगर पंचायत बनने के चर्चा, अटकलों पर विराम ही लग गया। कई लोग नगर पंचायत बनाने की मांग कर रहे है तो आधे से ज्यादा आबादी नगर पंचायत नही बनने चाहिए ऐसा बोल रहे है। फिरहाल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नगर पंचायत बनाने की बात को नकारने के बाद अब नगर पंचायत बनने का अटकलों पर विराम लग गया है ।

- May 20, 2023
सेलूद नगर पंचायत बनेगा या नहीं, जब एक कार्यकर्ता ने मांग की तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या कहा, आप भी जानिए
- by Balram Yadu