क्या पाटन की राजनीति में आ जाएगा भूचाल ?,  कांग्रेस के दिग्गज नेता, जनपद के वरिष्ट जनप्रतिनिधि का बेटा आज थाम सकते हैं भाजपा का दामन!,  सांसद विजय बघेल के निवास पहुंचने की खबर, जानिए कौन है ये युवा नेता


पाटन। पाटन की राजनीति में एक नया मोड़ आने वाला है। जानकारी के मुताबिक उत्तर पाटन क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेस नेता गजानंद सिन्हा और जनपद अध्यक्ष पाटन श्री मति राम बाई सिन्हा के पुत्र सूरज सिन्हा आज भाजपा में शामिल हो सकते है। जानकारी के मुताबिक सूरज सिन्हा अभी कुछ ही देर में सांसद विजय बघेल के निवास पहुंचने वाले है। बता दे की उत्तर पाटन की राजनीति में सूरज सिन्हा को युवा नेता के रूप में काफी लोग पसंद करते है। वही वे सामाजिक , धार्मिक सहित राजनीतिक कार्यक्रमों के माध्यम से हमेशा जनता से जुड़े रहते है। इस संबंध में सूरज सिन्हा से जानकारी लेने उसे फोन लगाया गया लेकिन फोन रिसीव ही नही किया। हालांकि अभी तक किसी ने कांग्रेस नेता सूरज सिन्हा को भाजपा प्रवेश की पुष्टि नहीं की है। सूरज सिन्हा के भाजपा प्रवेश करने से भाजपा को काफी फायदा होने का भी कयास लगाए जा रहे है।