राजकुमार सिंह ठाकुर
पंडरिया । शुक्रवार सुबह नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा।जिसके चलते विज़िबिलिटी बहुत कम हो गई थी।लोगों को वाहन में दिन में लाइट जलाकर चलना पड़ रहा था। करीब दस मीटर दूरी की वस्तु भी दिखाई नहीं पड़ रही थी।चारों तरफ कोहरा ही दिखाई पड़ रहा था।इसके साथ ही सुबह का तापमान भी अन्य दिनों से कम रहा व घांस में ओस की बूंदे बिछ गई थी।बरसात के बाद इस प्रकार कोहरा को मानसून की विदाई के रूप में देखा जाता है।प्रायः कोहरे के बाद बरसात की संभावना नहीं रहती है।
