नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही विद्यार्थियों और अभिभावकों की पहली पसंद बनकर उभर रहा है आशीष पुस्तक सदन,


पाटन। पाटन थाना के पास गार्डन के सामने स्थित यह प्रतिष्ठान वर्षों से क्षेत्रवासियों को पुस्तक एवं स्टेशनरी सामग्री उपलब्ध कराते हुए भरोसेमंद पहचान बना चुका है।

आशीष पुस्तक सदन में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम की कॉपी, किताबें, गाइड, नोटबुक तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री किफायती दरों पर उपलब्ध है। इसके अलावा विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए आवश्यक अध्ययन सामग्री की भी व्यापक व्यवस्था की गई है।

संचालक ने बताया कि पुस्तक एवं स्टेशनरी सामग्री के साथ-साथ फैंसी आइटम, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, आकर्षक पानी की बोतलें तथा बच्चों के लिए विभिन्न डिजाइनों और आकारों में स्कूल बैग भी उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं।

पाटन शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आशीष पुस्तक सदन एक जाना-पहचाना नाम है। वर्षों से ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री और बेहतर सेवा प्रदान करने के कारण लोगों का विश्वास इस प्रतिष्ठान पर लगातार बढ़ता जा रहा है।

स्कूल खुलने से पहले विशेष ऑफर भी जारी है, जिसका लाभ लेने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं। विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए एक ही स्थान पर शैक्षणिक एवं दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध होने से खरीदारी भी सुविधाजनक हो गई है।