किसानों की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से रायपुर के एक कांग्रेस नेता ने चलावा दी ट्रेक्टर, किसानों में है आक्रोश, किसान पहुंचे कलेक्टर जन चौपाल में, पाटन ब्लॉक का मामला

बलराम यादव
पाटन। रायपुर के कांग्रेस नेता  विकास दुबे ने ग्राम खुड़मुड़ी के करीब दस किसानों के जमीन पर ट्रेक्टर चला कर जुताई करवा दी है। बताया जा रहा है उक्त कांग्रेस नेता द्वारा प्लाटिंग का कार्य किया जाता है। किसानों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे सीधे कम विकास दुबे से संपर्क किया लेकिन उन्होंने  किसानों से मुलाकात कर वस्तु स्थिति से अवगत कराने। की बात कही। किसानों का कहना है की विकास दुबे किसानों से मिलने आया ही नहीं। थक हारकर किसानों ने कलेक्टर दुर्ग का दरवाजा खटखटाया। सोमवार को जन चौपाल में इसकी शिकायत कर जांच की मांग की है। साथ ही किसानों ने अपने जमीन का भी सीमांकन कर  दिलाने की मांग की गई है। हालांकि अभी तक उक्त जमीन पर किसानों ने धान की खेती कर समर्थन मूल्य में बेचा भी है। लेकिन अब उक्त जमीन पर ट्रेक्टर से जुटाई कर विकास दुबे द्वारा हथियाने का आरोप किसान लगा रहे है।
पाटन विकास खंड के  ग्राम खुड़मुड़ी में नदी किनारे की बहुत सी जमीन की किसानों ने विकास दुबे के पास पहले बेचा है। किसानों ने बताया की उसी जमीन से लगे करीब दस किसानों का भी जमीन है। किसानों को जानकारी दिए बिना ही किसानों की जमीन पर ट्रेक्टर चला कर जुताई किया गया है। बताया जा रहा है की उक्त जमीन को खरीदना बता रहे है। लेकिन किसानों ने बताया की उन्होंने जमीन को बेची ही नही है। कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया है की कांग्रेस नेता विकास दुबे द्वारा ग्राम खुड़मुड़ी के रामखिलावन की भूमि स० नं० 1074 रकबा 0.42., अर्जुन विश्वकर्मा के नं0 1137 /2 रकबा 0.57, भीम विश्वकर्मा के नं0 1157-3 रकबा 0.57 हे०,  सुखित विश्वकर्मा के 1157/1 रकबा 0.55 हे0, काशी साहू का 0नं0 1135 रकबा 1.60, रेखराम, खसरा नं0 1077, 1973 रकबा 0.31,  सुरेशु राम साहू  खसरा 1060 रकबा 0.31, रामदुलार का खसरा नं0 1059, रकबा 3. 17, बुधिया बाई का खसरा 1069, रकबा 0.25, ख0नं0 1772, 107 रकबा कमज्ञ 0.61, 0. 25 हे० तथा सुरेश ठाकुर का खसरा  1164 रकबा 0.63 हे० भूमि पर ट्रैक्टर चलवा दिया है। किसानों ने बताया की उनके  द्वारा भूमि का बिक्री नहीं किया गया तथा उक्त भूमि पर विकास दुबे निवासी रायपुर ने किसानों की  बिना अनुमति व सलाह लिए बिना उक्त भूमि पर ट्रेक्टर से जोताई कर दिया गया । किसानों ने कलेक्टर से मांग किया है की उक्त व्यक्ति पर उचित कार्यवाही किया जाय ।ज्ञापन सौंपने वालो में उक्त सभी किसान शामिल थे।