गर्मी के आगाज के साथ रुलाने लगी बिजली।जिम्मेदार नहीं सुनते शिकायत


पंडरिया-गर्मी के आगाज होते ही बिजली ट्रिपिंग बढ़ने लगी है।पिछले दो-तीन दिनों से नगर में कई बार बिजली ट्रिपिंग हो रही है,दिन में करीब 5 से बार बिजली ट्रिपिंग हो रही है,जो घंटो बाद आती है।गर्मी बढ़ने के साथ घरों में कूलर,पंखे,ac सहित अन्य उपकरण चालू हो गए हैं।साथ ही गर्मी के धान में सिचाई के लिए पम्प चालू हो गए हैं।जिसके चलते लोड बढ़ गया है।शुरूवात में ही बिजली ट्रिपिंग बढ़ने लगी है,इससे आने वाले गर्मी में बिजली की स्थिति को समझा जा सकता है।मई व जून में लोगों को बिजली के लिए परेशान होना पड़ सकता है।बिना आंधी-तूफान के बिजली का ट्रिपिंग होना विभाग के अधिकारियों का बिजली पर नियंत्रण को दर्शाता है।मंगलवार व बुधवार सुबह बिजली बंद होने से लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा वहीं दिन में ट्रिपिंग के चलते गर्मी से परेशान रहे।बिजली विभाग को जल्द ही गर्मी पूर्व बिजली को व्यस्थित कर लेना चाहिए।बिजली विभाग बिजली ट्रिपिंग को लेकर गंभीर दिखाई नहीं पड़ रहा है।घंटो बिजली बंद होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।अधिकारिओं द्वारा काल रिसीव नहीं करने तथा शिकायत पर जल्द सुधार नहीं होने की शिकायत ग्रामीणों से मिल रही है।नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था और अधिक खराब है।बिजली बन्द होने के बाद कई दिन तक बिजली नहीं आती है।
डोमसरा में सब स्टेशन लेकिन घंटो बंद रहती है बिजली-डोमसरा में 132 केवी सब स्टेशन स्थित है।लेकिन यहां आए दिन बिजली बंद रहती है,ग्रामीण लंबे समय से बिजली व्यवस्था सुधार करने की मांग कर रहे हैं।किंतु बिजली व्यवस्था बदहाल बानी हुई है।विगत दिनों डोमसरा के एक मुहल्ले में 14 घंटे से अधिक समय तक बिजली बंद रही वहीं दूसरे मुहल्ले में 8 घंटे तक बिजली बंद रही।सुधार करने शिकायत करने पर भी 14 घंटे बाद सुधार हो पाया।ग्रामीण इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बिजली बंद होने के बाद शिकायत करने पर लंबे समय पर सुधार किया जाता है।गांव में सब स्टेशन होने के बाद भी कई बार पूरी रात बिजली बंद हो जाती है।
उपकरण खराब होने का खतरा-नगर में बार-बार बिजली ट्रिपिंग के कारण घरों में लगे पंखे, कूलर,टीवी,एसी सहित अनेक उपकरण खराब होने का डर है।अचानक बिजली जाने व ज्यादा वोल्टेज आने से उपकरण खराब हो सकते हैं।