श्री धन्वंतरि मेडिकल खुलने से अब काफी सस्ती दामो पर मिलेगी दवाई, नपं अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने किया उद्धघाटन, पाटन में अस्पताल के सामने मिलेगी सुविधा

पाटन। प्रदेश सरकार की महतवर्ण योजना श्री धन्वंतरि योजना के तहत पाटन में भी श्री धन्वंतरि मेडिकल स्टोर्स की शुरुआत आज हुई। साशकीय अस्पताल के सामने कृषि काम्प्लेक्स पर मेडिकल स्टोर्स में मरीजों को काफी सस्ती दर पर दवाई मिलेगी। मेडिकल स्टोर्स के उद्धघाटन नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप , एसडीएम विपुल कुमार गुप्ता ने पूजा अर्चना कर किया। श्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पाटन विकास का नए आयाम गढ़ रहा है। पाटन में सभी वर्ग का ख्याल रखा जा रहा है। मेडिकल खुल जाने से अब सस्ती दर पर आसनी से दवाई मिल जाएगी। बड़े बड़े शहरों में खुलने वाले धन्वंतरि मेडिकल स्टोर्स पाटन में खुल गया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है। इस दौरान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र चन्द्रवँशी, उपाध्यक्ष नगर पंचायत बलदाऊ भाले, लीलेश वर्मा, कैलाश देवांगन, डॉ मुनेंद्र बिसेन, सतीश जायसवाल, जनपद सदस्य दिनेश साहू, सहित अन्य मौजूद रहे।