पण्डरिया।विगत सप्ताह भर से क्षेत्र में कोहरा छाए हुआ है तथा ठंड में वृध्दि हुई है।जिसके चलते क्षेत्र में अबाबील(Barn swallow )पक्षी अधिक नजर आ रहे है।ये पक्षी नगर से सटे बिशेषरा हाफ नदी पुल के नीचे हजारों की संख्या में घोसला बनाये हुए हैं,इसके अलावा कई मोहल्ले में बड़ी संख्या में दिखाई दे रहे हैं।इस मौसम में ये पक्षी सुबह के समय हजारों की संख्या में नगर के पाढ़ी रोड, नया बाजार सहित कई जगह बिजली तार में बैठे नजर आते हैं।इनका आकार छोटा होता है तथा वजन करीब 20 ग्राम होता है।ये पक्षी करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक दिन में 250 किलोमीटर से अधिक दूरी तक उड़ सकते हैं।ये पक्षियां झुंड में ही रहते हैं।इनके पंख नुकीले होते हैं।इसकी 75 किस्में पाई जाती है।इसका जीवनकाल 3 से 4 वर्ष होता है।ये किट पतंगों,मक्खी,चींटी आदि को खाती है।
इनका घोसला होता है आकर्षक– इस पक्षी का घोसला कलाकारी का एक नमूना होता है,जो अत्यंत ही आकर्षक होता है।जो कप के आकार का होता है तथा मुलायम मिट्टी से बनी होती है।सैकड़ों घोसले वक साथ होते हैं।ये पक्षी ऊंचे भवनों ,पुल के नीचे तथा पानी के किनारे अपना निवास बनाते हैं। अपना निवास बनाते हैं।
तीन से पांच अंडे देती हैं-ये पक्षियां एक बार में तीन से पांच अंडे देती हैं।अंडे का रंग सफेद- भूरा होता है ।अंडे को 10 से 15 दिन सेहना पड़ता है।

- January 5, 2024