अंडा।जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग के निर्देशानुसार रेड क्रॉस एवं स्काउट गाइड के विद्यार्थियों के द्वारा हेल्प डेस्क तैयार कर आए हुए मतदाताओं की मदद हेतु टीम तैयार की गई थी जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोडिया दुर्ग के बच्चों ने तीन गांव में ग्राम पंचायत कोडिया(12 विद्यार्थी), ग्राम पंचायत भानपुरी (12 विद्यार्थी)और ग्राम पंचायत कोकड़ी(12 विद्यार्थी) में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई संस्था की प्राचार्य श्रीमती नीलमणि उजवने , रेड क्रॉस प्रभारी श्रीमती दानेश्वरी सिन्हा एवं स्काउट गाइड प्रभारी प्रीति सलाम के साथ-साथ शाला के समस्त शिक्षकों की चुनाव में ड्यूटी लगने के बावजूद भी बच्चों ने पूर्व में दिए रेड क्रॉस प्रभारी सिन्हा मैडम के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया।मतदान पूर्व इन्हीं विद्यार्थियों के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से गांव मे मतदान रैली , नुक्कड़ नाटक, रंगोली, पोस्टर, एवं नारा के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया जो बहुत ही सराहनीय है स्कूली बच्चों द्वारा इस तरह के कार्यक्रम मैं अपनी भागीदारी प्रदान कर शाला को गौरवान्वित किया। शाला के प्राचार्य द्वारा सभी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।शैल वाणी तूलिका डोमेश्वरी अंजू पिंकी दिलेश्वर साहिल टोमेश डिकेश टिकेंद्र विकास ग्राम कोडिया में दीपिका विद्या जागृति आकांक्षा काजल प्रेरणा उदय योगेश नूतन निखिल अमन देव ग्राम भानपुरी में अंजलि किरण हेमलता नेहा ऐश्वर्या मोनिका केशव देवेंद्र लुमन टिकेंद्र ग्राम कोकड़ी में सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक अपनी सेवा दी।इन्होंने रेड क्रॉस का नारा सेवा धर्म हमारा है नारे को चरितार्थ किया प्राचार्य नीलमणि उजवने व्याख्याता भवानी सिंह देशमुख शीला चंद्रा डॉक्टर रूपमती साहू प्रीतम देवांगन वेदिका साहू डॉ सरोज साहू रीना पिलोदिया हर्षा महलवार प्रीति सलाम समीर भेलवा वीरेंद्र गजपाल टी एन साहू सुनील डडसेना ने बधाई एवम शुभकामनाएं प्रेषित की है।







