महिला को पालतू कुत्ते ने काटा…रिपोर्ट पर मालिक के खिलाफ दर्ज हुआ केस

भिलाई । भट्ठी थाना अंतर्गत एक महिला को पालतू कुत्ते ने काट लिया, जिससे महिला घायल हो गई। रिपोर्ट पर पुलिस धारा 291 के तहत कुत्ते के मालिक पर अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-4 निवासी सुनंदा राखोंडे ने शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि वह घर-घर जाकर खाना बनाने का काम करती है।

मंगलवार शाम 7.30 बजे सेक्टर 4 सड़क 16 सोसाइटी से चावल लेकर वापस अपने घर हॉस्टल लौट रही थी। सेक्टर 4 सड़क 19 के पास पहुंची थी। उसी दौरान गोपी नायक ने अपने पालतु कुत्ते को रोड में खुला छोड़ दिया था। उसने अचानक आकर दाहिने हाथ, दोनों पैर को काट लिया। सुपेला अस्पताल में इलाज के बाद थाने में शिकायत दर्ज करा दी।