
पंडरिया-नगर से करीब 3 किलोमीटर दूर कुकदूर मार्ग के बिरकोना में गुरुवार सुबह 5.30 बजे एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी।ट्रक क्रमांक cg 04 LC7473 रायपुर से छड़ लेकर मध्यप्रदेश के सीधी जा रही थी।इसी दौरान 45 वर्षीय महिला सुनी बाई पति स्व.बलवंत सिंह ध्रुव,को अपने चपेट में ले लिया।महिला के सिर पर पहिया गुजरने से घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई।मृतक महिला बच्चे को शौच के लिए लेकर गई हुई थी तथा सड़क किनारे बैठी हुई थी।इसी दौरान ट्रक के नीचे आ गई।वहीं बच्चे की जान बाल-बाल बच गई।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर 112 व 108 की टीम पहुंची।दुर्घटना के बाद ड्रायवर खेतो में छुपा हुआ था,जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पंडरिया पुलिस ने पोस्टमार्डम पश्चात शव परिजन को सौप दिया है।
*गांव में सन्नाटा पसरा*-गुरुवार को हरेली त्योहार था,लेकिन गांव में सुबह से ही दुर्घटना।घटी जाने के कारण सन्नाटा पसरा रहा।वहीं ग्रामीणों ने बार-बार यहां होने वाले दुर्घटना को रोकने के लिए प्रशासन से समुचित उपाय करने की मांग की है।
*दो माह में तीन बार दुर्घटना हो चुकी है*-बिरकोना में विगत दो माह के भीतर तीन बड़ी दुर्घटना हो चुकी है।जिसमे 5 लोगों की जान जा चुकी है।यह स्थान खतरनाक होता जा रहा है।यहाँ से कुछ दूर पर ही शराब भट्ठी भी स्थित है।जहां सड़क पर शराबियों की भीड़ पूरे दिन लगी रहती है।पुलिस प्रशासन को इन स्थानों का चिन्हांकन कर व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए।






